मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ऐतिहासिक विदेश दौरे से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को लाभ मिलेगा – राजेश सिंह

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की दूरदर्शी सोच के तहत प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने तथा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं | इसी क्रम में हाल ही में मुख्यमंत्री जी के जापान दौरे के दौरान एमएसएमई क्षेत्र में तकनीक हस्तांतरण,कौशल विकास, संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर्स ),सप्लाई चेन एकीकरण तथा ऑनलाइन बिक्री में सक्रिय साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए |
जापान के प्रमुख उद्योगपतियों ने कृषि मशीनरी,ऑटो एवं ऑटो कंपोनेंट्स,ऑटो आरएंडडी,सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर,ग्रीन हाइड्रोजन,पावर-टू-गैस,कंप्रेस्ड बायो गैस, ईएसडीएम,लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की इच्छा व्यक्त की है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा | ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में आपसी समझौते के अनुसार यामानाशी हाइड्रोजन कम्पनी द्वारा आईआईटी कानपुर को नोडल संस्थान बनाकर आईआईटी बीएचयू तथा मदन मोहन मलावीय यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी | इसके अंतर्गत भारतीय छात्रों को जापान में उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा |
निश्चित रूप से मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक विदेश दौरे से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा वाराणसी सहित पूर्वांचल क्षेत्र को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा |
राजेश कुमार सिंह प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औद्योगिक विकास के प्रति निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार एवं अभिनंदन किया गया ||
























