मीट प्रकरण में मॉब लिंचिंग और उपद्रव के 5 और आरोपी चढ़े पुलिस के हाथ, भेजा जेल

रामनगर/ उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,,बीते 23 अक्टूबर को बरेली से मीट लेकर रामनगर आ रहे पिकअप चालक की छोई में भीड़ द्वारा मॉब लिंचिंग का प्रयास कर पिकअप में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच और युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले में भीड़ की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए पिकअप चालक नासिर हुसैन की पत्नी नूरजहां द्वारा आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद शेष आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।
सोमवार को पुलिस ने मामले में पूरन गोस्वामी पुत्र लालूनाथ गोस्वामी निवासी करनपुर बड़ुवा छोई, विशाल मेहरा पुत्र स्व. जीवन सिंह मेहरा निवासी किशनपुर छोई, गौरव बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट निवासी छोई, भुवन सिंह मेहरा पुत्र शिव सिंह मेहरा निवासी कंचनपुर छोई, कार्तिक लटवाल पुत्र संजय सिंह निवासी छोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। प्रकरण के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।





