मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

रिपोर्टर विकास सिंह
मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार
नूरपुर। थाना नूरपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस के अनुसार मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर जांच की गई, जिसमें तीन अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। अभियुक्तों में मुन्ना पुत्र जुल्फिकार कुरैशी निवासी मोहल्ला मोहम्मद नगर, अमन पुत्र खुर्शीद निवासी इस्लाम नगर तथा साहिल पुत्र इदरीस निवासी मोहल्ला रविदास नगर शामिल हैं। आरोप है कि तीनों ने मिलकर वादी के साथ मारपीट कर उसे घायल किया तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल पुत्र इदरीस को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।





