माघमेला प्रयागराज में श्रीकुल पीठ द्वारा कथा वाचक आचार्य प्रमोद त्रिवेदी सहित अन्य का पट्टाभिषेक

वाराणसी :- माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में श्रीकुल पीठ की परंपरा के विस्तार एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और गरिमामय आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 डॉ.सचिन्द्र नाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में वैदिक विधि विधान के साथ तीन साधकों का विधिवत पट्टाभिषेक किया गया | इस क्रम में काशी से पधारे शिव पुराण,देवी भागवत एवं श्रीमद्भागवत के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य प्रमोद त्रिवेदी को श्रीकुल आचार्य,शंकरगढ़ (प्रयागराज) से उदय कांत शुक्ल को आचार्य तथा बहराइच से रितेश पाठक को ब्रह्मचारी पद पर अभिषिक्त किया गया | वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार सम्पन्न इस अनुष्ठान में आध्यात्मिक गरिमा और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला |
पट्टाभिषेक उपरांत नव अभिषिक्त आचार्यों ने श्रीकुल पीठ की सनातन परंपरा को धर्म,संस्कृति और राष्ट्र की उन्नति हेतु आगे बढ़ाने का संकल्प लिया | साथ ही युवाओं को सनातन धर्म की मूल संस्कृति से जोड़ने,नैतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता के भाव को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया | उक्त कार्यक्रम में श्रीकुल के मुख्य महंत आनंद भैरव जी महाराज,दुखहारनी महाराज तथा ब्रह्मराष्ट्र एकम से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु कुशाग्र मिश्र,संतोष कश्यप,जनार्दन शुक्ल, सुमन शुक्ला,मंजू त्रिपाठी,निशा पाण्डेय, अरविन्द सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे |
आयोजन संपूर्ण रूप से आध्यात्मिक चेतना,सनातन संस्कृति और राष्ट्रसेवा के संकल्प से परिपूर्ण रहा ||





