अपराधउत्तरप्रदेश

महिला स्वास्थ्यकर्मी से ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, तथाकथित पत्रकार समेत गैंग पर मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने तथाकथित पत्रकार विजयलक्ष्मी तिवारी व उसके सहयोगियों पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी, रास्ते में छेड़छाड़, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता निशा पत्नी सुरेंद्र कुमार मिश्रा, निवासी ग्राम बहेड़वा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व में उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसमें गांव के हिस्ट्रीशीटर बजरंगी बड़भुजा के भाई आकाश व दीपक पुत्रगण रामलाल गिरफ्तार होकर जेल गए थे। जेल से छूटने के बाद कथित रूप से उसी गैंग से जुड़ी विजयलक्ष्मी तिवारी ने फोन कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और न मानने पर पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर उसके पति के विरुद्ध वर्ष 2025 में छेड़खानी व मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे शिव प्रकाश मिश्रा उर्फ डब्बू, सुजीत कुमार मिश्रा उर्फ लुट्टूर, बजरंगी बड़भुजा व आकाश बड़भुजा ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और ₹5 लाख की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी कि रकम न देने पर पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देंगे या उसकी हत्या करवा देंगे।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विजयलक्ष्मी तिवारी द्वारा पीड़िता के ससुर के हत्यारोपियों से कथित रूप से सांठगांठ कर बार-बार झूठे प्रार्थना पत्र देकर परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मिर्जामुराद पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close