उत्तराखंड

महिला को धमकाने और वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

लालकुआँ / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,लालकुआं पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल कर धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी गई थी कि एक व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अमर्यादित शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए। साथ ही अकाउंट बंद करने के एवज में पीड़िता पर निजी फोटो व वीडियो भेजने का दबाव बनाया गया तथा उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में कोतवाली लालकुआं में मु0 एफ0आई0आर0 संख्या 153/25 धारा 77/79/351(3) बीएनएस एवं 66(सी)/67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार), उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक श्रीमती ललिता पांडे को सौंपी गई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी व सर्विलांस की मदद से आरोपी को रोहतक–झज्जर मार्ग, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से Moto G35 (5G) मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी गैलरी व डाउनलोड फोल्डर में पीड़िता के निजी वीडियो मौजूद पाए गए। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close