काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महापौर बाली के प्रयासों से बारिश से टूटी फूटी और गड्ढे वाली सड़को की मरम्मत शुरू

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,, महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते बरसात के कारण टूटी रामनगर रोड पर गड्ढों के भरने का कार्य शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते रामनगर रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिस कारण उस पर चलना दुश्वार हो गया है। आए दिन लोगों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है और दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इधर से गुजरने वाली जनता और पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए माहापौर दीपक बाली ने एन एच के हल्द्वानी कार्यालय को पत्र लिखकर रामनगर रोड पर हुए गड्ढे भरवाने का अनुरोध किया था जिस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए गढढो के भरवाने का काम शुरू कर दिया है ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके। महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसातो के बाद इस सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि इस रोड से गुजरने वाली क्षेत्र की जनता और आने जाने वाले पर्यटकों को भी कोई दिक्कत ना हो।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close