अंतरराष्ट्रीयवाराणसी/उत्तरप्रदेश

मलेशिया की मशीन’ के नाम पर ठगी! दो कान की चीनी मशीन थमाकर 18 हजार ऐंठे, डॉक्टरों समेत तीन पर केस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। लहुराबीर-नदेसर क्षेत्र में एक परिवार के साथ कथित तौर पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोनिया निवासी अरविंद तिवारी ने दो चिकित्सकों और एक टेक्नीशियन पर मलेशिया की मशीन बताकर चीनी कान की मशीन बेचने और 18 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

अरविंद तिवारी के मुताबिक उनकी मां उमा देवी को सुनने में दिक्कत थी। 29 जनवरी को वे लहुराबीर स्थित एक डॉक्टर के पास गए, जहां से उन्हें नदेसर के एक क्लिनिक भेजा गया।
31 जनवरी को क्लिनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें टेक्नीशियन के पास भेजा। टेक्नीशियन ने दो-तीन मशीनें दिखाईं और दावा किया कि यह “मलेशिया की मशीन” है, जो बेहतर सुनाई देगी।

परिवार का आरोप है कि 18 हजार रुपये लेकर मशीन लगाई गई और दो साल की गारंटी भी दी गई, लेकिन तीन-चार दिन में ही मशीन ने काम करना बंद कर दिया।

शिकायत पर धमकी का आरोप

जब अरविंद तिवारी शिकायत लेकर टेक्नीशियन के पास पहुंचे तो आरोप है कि टेक्नीशियन ब्रजेश सिंह ने मशीन बदलने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।

अरविंद का यह भी आरोप है कि डॉक्टर रमेश और डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव की भूमिका भी संदिग्ध है, क्योंकि मशीन उनकी डिस्पेंसरी के माध्यम से बेची गई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी मां ने पहली बार मशीन खरीदी थी और पहली बार में ही ठगी का शिकार हो गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सवाल बड़ा है: क्या स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है?
अब देखना होगा कि जांच में क्या सच सामने आता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close