असम/गुवाहाटी

मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वोत्तर में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वोत्तर में बढ़ाई अपनी मौजूदगी, पुरस्कृत प्रोडक्ट ‘सर्वः’ के साथ कर रही है बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार

  • नीलसनआईक्यू उपभोक्ता सर्वेक्षण में ‘2025 के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट’  के तौर पर पुरस्कृत ‘मणिपालसिग्ना सर्वः’ से देश भर में कंपनी की रिटेल ग्रोथ को बढ़ावा मिल रहा है।
  • मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया के साथ जुड़ने से स्थानीय संपर्क गहरा हुआ और स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती (वेलनेस) तथा वित्तीय सुरक्षा से जुड़े संवाद की प्रभावशीलता बढ़ी।
  • कंपनी अगले तीन साल में ~10,000 एडवाइज़र (सलाहकार) को शामिल करेगी, जिसमें 3,000 महिला एडवाइज़र को सशक्त बनाने की विशिष्ट पहल शामिल है; पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों में अब आठ शाखाओं का परिचालन हो रहा है।

गुवाहाटी, 18 फरवरी, 2026: भारत की प्रमुख एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस, अपने प्रमुख प्रोडक्ट, मणिपालसिग्ना सर्वः के ज़रिए भारत के पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच का विस्तार कर रही है। अनुसंधान कंपनी नीलसनआईक्यू के एक उपभोक्ता सर्वेक्षण के बाद, इस प्रोडक्ट को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट 2025 स्वास्थ्य बीमा’ चुना गया है। सर्वः की परिकल्पना स्वास्थ्य बीमा को अपेक्षाकृत अधिक आसान और सुलभ बनाने के लिए की गई है, ताकि पूर्वोत्तर में परिवारों की इलाज से जुड़ी बदलती ज़रूरतों के आधार पर व्यापक कवरेज प्रदान किया जा सके।

कंपनी भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा वित्तपोषण समाधान के इच्छुक ग्राहकों का समर्थन करने के लिए अपने स्थानीय वितरण और सेवा संबंधी मौजूदगी का विस्तार कर रही है। कंपनी के विभिन्न किस्म के प्रोडक्ट

पहली बार खरीदने वालों के लिए ज़रूरी कवरेज से लेकर ज़ीरो वेटिंग (प्रतीक्षा रहित) अवधि के विकल्प जैसे नवोन्मेषी लाभ वाले व्यापक प्लान तक सुरक्षा की अलग-अलग किस्म की रिटेल ग्रोथ ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

मणिपालसिग्ना ने इस विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए, पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों में आठ शाखाएं खोली हैं और अगले तीन साल में ~10,000 एडवाइज़र को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कंपनी 3,000 महिलाओं को स्वास्थ्य बीमा एडवाइज़र बनाने का भी प्लान बना रही है, जिससे समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी।

मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस की मुख्य विपणन अधिकारी (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर), सपना देसाई ने इस क्षेत्र में मणिपालसिग्ना की बढ़ती मौजूदगी पर अपनी टिप्पणी में कहा, “मणिपालसिग्ना पूर्वोत्तर में हर घर के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा को किफायती, समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी विशिष्ट पेशकश, ‘मणिपालसिग्ना सर्वः’ के विस्तार से स्पष्ट है कि ग्राहकों ने हम पर भरोसा किया है। महान फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया के साथ हमारा जुड़ाव स्थानीय संपर्क को और गहरा बनाता है, साथ ही स्वास्थ्य, वेलनेस और वित्तीय सुरक्षा के बारे में संवाद का समर्थन करता है।”

मणिपालसिग्ना सर्वः तीन तरह के विशिष्ट प्लान वेरिएंट देता है:

मणिपालसिग्ना सर्वः उत्तम प्लान, अनंत के नाम से असीमित कवरेज विकल्प के साथ वैयक्तिक और व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को ज़िंदगी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों से आज़ादी का अहसास करने में मदद मिलती है। 

मणिपालसिग्ना सर्वः परम प्लान पहले दिन से कवरेज देता है, जिससे बगैर किसी इंतज़ार की अवधि (वेटिंग पीरियड) के यह सुनिश्चित हो जाता है कि ग्राहकों को तुरंत अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिले। यह प्लान अनंत लाभ के ज़रिए असीमित सम एश्योर्ड भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को पहले दिन से ही मन की शांति और निरंतरता हासिल होती है।

मणिपालसिग्ना सर्वः प्रथम प्लान ज़रूरी और किफायती स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विकल्प प्रदान करता है, जो विशेष रूप से बीच के (मिसिंग मिडल – न अमीर, न गरीब) लोगों के लिए तैयार गया है। यह नए और मौजूदा, दोनों किस्म के स्वास्थ्य बीमा ग्राहकों के लिए है जो कुछ बड़ी बीमारियों और दुर्घटना के संबंध में अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में अपना कवरेज बढ़ाना चाहते हैं।

कंपनी की वितरण रणनीति और विस्तार पर अपनी टिप्पणी में मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के मुंबई, दक्षिण और पूर्व के एजेंसी प्रमुख, विशाल सुराना ने कहा, “पूर्वोत्तर में हमारा विस्तार एडवाइज़र केंद्रित मज़बूत परितंत्र बनाने पर केंद्रित है जो स्थानीय समुदाय के साथ गहराई से जुड़ा हो। 10,000 एडवाइज़र को शामिल कर और बीमा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर, हम दूर-दराज़ के इलाकों से अपना जुड़ाव बढ़ाकर पूरे क्षेत्र में वैयक्तिकृत सेवा की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं।” 

मणिपालसिग्ना ग्राहक केंद्रित समाधान, विभिन्न चैनलों वाले वितरण मॉडल और ज़मीनी स्तर पर मज़बूत एडवाइज़र नेटवर्क पर विशेष ध्यान के साथ, परिवारों को भरोसेमंद स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहती है, और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ज़रूरतमंद लोगों को सबसे संकट के समय बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close