देहरादून-उत्तराखण्ड़

मजारों के धवस्तीकरण कि दिशा मे धामी सरकार के बढ़ते कदम, देहरादून मे दो मज़ारो पर चला बुलडोज़र

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून/ उत्तराखंड,,,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान राजधानी और उसके आसपास तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शनिवार को दो अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई बद्रीपुर नगर, नेहरू ग्राम ब्लॉक रायपुर क्षेत्र में की गई, जहां सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासनिक दल ने पहले नोटिस जारी कर चिन्हित किया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरि गिरि और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर संरचना को गिरा दिया गया। दूसरी कार्रवाई दिव्यांग विभाग, भारत सरकार की भूमि पर बनी अवैध मजार पर हुई, जिसे प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया।
डीएम देहरादून सविन बंसल ने पूरे जिले में ऐसी धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की नियत से बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि अब तक धामी सरकार पूरे प्रदेश में 547 अवैध मजारों को ध्वस्त करवा चुकी है और लगभग 9000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नीली-हरी चादर डालकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिशें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगी। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसी अवैध संरचनाएं बनाने वालों और भूमि कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close