वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलायुक्त ने आईआरटीएस ट्रेनी अधिकारियों से की संवादात्मक बैठक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) 2023 व 2024 के 09 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों तथा जनसेवा के प्रति दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें तथा रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार अपनाएं।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने रेलवे संचालन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और समन्वय की महत्ता पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवाओं से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close