वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था)भारत ने शनि मन्दिर मे भक्तों को ठंडई और पूजा पाठ की सामग्री वितरण कर मनाया महाशिवरात्रि

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आज हम लोग सौभाग्यशाली है कि शनिदेव के मंदिर में भगवान शिव का दर्शन हो रहा है और हम सभी भक्त महाशिवरात्रि उत्साह पूर्वक मना रहे हैं – स्वामी कन्हैया महाराज

वाराणसी :- महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को सुन्दरपुर स्थित शनि मन्दिर मे काशी विश्वनाथ के दर्शन करने हेतु काफ़ी संख्या मे भक्तों की भीड़ लगी रहीं | मन्दिर परिसर मे भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था)भारत के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहाँ अधिक से अधिक भक्तों को ठंडई,पूजा पाठ की सामग्री आदि बांटा गया एवं दर्शन पूजा पाठ में होने वाली रूकावटों को दूर करने का प्रयास किया गया |

भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था)भारत द्वारा सुबह से ही शनि मंदिर मे हजारों लोगों की सेवा की गई और मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडई प्रसाद दिया गया इस अवसर पर सुंदरपुर स्थित शनि मंदिर मे भारी भीड़ रही | कार्यक्रम का उद्घाटन शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज ने किया |

इस अवसर पर स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि सनातन की सेवा का सबसे सुंदर मध्य पूजा पाठ में भाग लेना है लोगो की सेवा करना है लोगों को मदद करनी है और बड़े-बड़े धार्मिक त्योहारों में भाग लेना अनिवार्य है तभी सनातन का प्रचार प्रसार अच्छे से बढ़ेगा आज हम लोग सौभाग्यशाली है कि शनिदेव के मंदिर में भगवान शिव का दर्शन हो रहा है और हम सभी भक्त महाशिवरात्रि उत्साह पूर्वक मना रहे हैं | भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था)भारत के तमाम पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं | भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था)भारत एक ऐसा परिषद है जहां पर सचमुच में मानवता की सेवा होती है गरीबों की मदद की जाती है लोगों का कल्याण किया जाता है और यहां पर सच्चाई है ईमानदारी है निष्ठा है सच्चे लोगों का निवास है अच्छे लोगों का वास है यह अच्छे लोगों का एक समूह है यह लगभग लगभग भारत के विभिन्न जगहों से लोग जुड़े हुए हैं और जो जहां पर है वहीं पर मानवता की सेवा कर रहा है |

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जन क्रांति परिषद(आस्था)भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव प्रसाद ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सुरेश श्रीवास्तव ने किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जन क्रांति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीत सिंह बग्गा उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत के वाराणसी जिलाध्यक्ष रविशंकर सेठ एवं जिला मंत्री अमन अग्रवाल ने किया | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि हम लोग मानवता की हित के लिए संकल्पित है और मानवता की सेवा करते रहेंगे मान सम्मान से कोई कोई समझौता नहीं होगा |

उक्त अवसर पर भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज,राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीत सिंह बग्गा,भजन गायिका पूजा चौबे,प्रदेश मंत्री दीपा गुप्ता,प्रदेश महासचिव मधु सिंह,राहुल सिंह,अभिनीत राय,अंजलि जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close