उत्तराखंड

भाजपा पार्षद पुत्र की घिनौनी करतूत, किशोरी के घर मै घुस कर उसके कपडे फाड़े, की छेड़छाड़

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर भाजपा पार्षद के पुत्र और साथियों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। यही नहीं शोर होने पर भाई, पिता और मां पहुंची तो उनसे भी मारपीट की गई। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।
बाद वह घर पर थी। उसका भाई नहाने गया हुआ था। मां पड़ोस में होली मिलने गई हुई थी और उसके पिता भी कहीं बाहर थे। इसी बीच पार्षद पुत्र अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया। इस दौरान उन्होंने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपित अभद्रता पर उतर आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। यह देख उसका भाई ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच उसके मां और पिता भी घर आ गए। जिस पर आरोपितों ने उसकी मां और पिता पर भी ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच बचाव किया। जिसके बाद हमलावर देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।
रम्पुरा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button