काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ब्लॉक प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधियों को नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने शपथ दिलाई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,महापौर दीपक बाली ने आज यहां खंड विकास कार्यालय पहुंचकर काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया और उन्हें अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ब्लॉक प्रमुख सहित सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को उनकी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा।


महापौर श्री बाली ने काशीपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा , ज्येष्ठ उप प्रमुख तरसेम सिंह , कनिष्ठ उप प्रमुख श्रीमती कमलजीत कौर और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा , पंचायत चुनाव अधिकारी विवेक सक्सेना , प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी , प्रदेश मंत्री गुरविन्दर सिंह चंडोक , सदस्य जिला आपदा प्रबंधन राजेश कुमार , दर्जा राज्य मंत्री मंजीत राजू , पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता विजय बॉबी चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी खंड विकास अधिकारी कमल पांडे ग्राम प्रधान सरदार महेंद्र सिंह छात्र संघ के पूर्व सचिव मनदीप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलबाग सिंह बलविंदर सिंह समेत समस्त पार्षदगण, ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी और युवा हृदय सम्राट तथा विकास की गहरी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी और नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पूरा विकास होगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close