नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

शतरंज प्रतियोगिता में हर्षित कुमार ने पाया प्रथम स्थान।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

शतरंज प्रतियोगिता में हर्षित कुमार ने पाया प्रथम स्थान।

शुक्रवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता व उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने स्कूल में ध्वजारोहण कर किया । इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने भारत माता व हांकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि खेल जगत में जो अभूतपूर्व योगदान मेजर ध्यानचंद का रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इस देश एवं खेल को समर्पित कर दिया। आज के युवा विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मेजर ध्यानचंद की पहचान सम्पूर्ण विश्व में हांकी के जादूगर के रूप में जानी जाती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शतरंज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । खेल शिक्षक संजीव डबास व जीवन सिंह की देखरेख में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रियांशु,पांशुल कंधालिया, खुशी, शिखा अग्रवाल, स्पर्श,विवेक सिंह शेखावत,पलक दत्त सुवहान, अर्पित, यशवर्धन आदि ने प्रतिभा किया । शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अंडर 11 मे हर्षित कुमार ने गोल्ड मेडल बुद्ध प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल बालक वर्ग अंडर 14 में नैतिक दत्त ने गोल्ड मेडल, तेजस ने सिल्वर मेडल अंडर 17 में वासु ने गोल्ड मेडल,सत्यम त्यागी ने सिल्वर मेडल,अंडर 19 में हिमांशु ने गोल्ड मेडल व युवराज ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दूसरी ओर अंडर 14 बालिका वर्ग में लावणिया ने गोल्ड मेडल वानिया ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 में गामिका ने गोल्ड मेडल, हसना ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में जसमीत कौर ने गोल्ड मेडल व मनु यादव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आकृति, अंशप्रताप सिंह, आदि का मुख्य योगदान रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button