काशीपुर-उत्तराखण्ड़
बेकसूरो पर ना हो जुल्मो सितम, कांग्रेसी नेताओं ने एस पी सिटी से लगायी गुहार

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,काशीपुर में हुई उपद्रव की घटना के संबंध में कांग्रेस जनों ने एसपी अभय सिंह से मुलाक़ात कर घटना की निंदा करते हुए निर्दोष व मासूमों को प्रताड़ित न किये जाने और व्यापारियों को परेशान ना किये जाने को लेकर मांग की। कहा कि काशीपुर सभी धर्म जातियों से मिलकर बना शानदार गुलदस्ता है, जिसे कुछ लोगों ने तोड़ने का कार्य किया है। एसपी ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मनोज जोशी, उमेश जोशी, शफीक अहमद अंसारी, संदीप सहगल, अब्दुल सलीम एडवोकेट, पूजा सिंह व तरुण लोहनी आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।





