बुकमायशो लाइव लेकर आ रहा है पोस्ट मेलोन को गुवाहाटी, उनके फर्स्ट-एवर हेडलाइन शो के लिए

टिकट 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) बुकमायशो पर विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नेशनल, 17 सितम्बर 2025 – 9x डायमंड-सर्टिफाइड ग्रैमी® अवॉर्ड-नॉमिनेटेड ग्लोबल सुपरस्टार पोस्ट मेलोन अपने फर्स्ट-एवर सोलो हेडलाइन शो के लिए इस दिसम्बर इंडिया लौट रहे हैं । बुकमायशो लाइव, द लाइव एक्सपीरिएंशियल डिवीजन ऑफ बुकमायशो एंड लाइव नेशन, असम सरकार के साथ कोलैबोरेशन से इस एक्सक्लूसिव कॉन्सर्ट को प्रोड्यूस और प्रमोट कर रहा है। 8 दिसम्बर 2025 को गुवाहाटी, असम के खानापाड़ा वेटरनरी ग्राउंड में यह एक्सक्लूसिव कंसर्ट होगा। यह इस रीज़न में उनका फर्स्ट स्टेडियम परफॉर्मेंस हैं।
पोस्ट मेलोन के गुवाहाटी शो के टिकट शनिवार, 20 सितम्बर दोपहर 12 बजे (IST) से उपलब्ध होंगे बुकमायशो, इंडिया के लीडिंग एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन पर।
आज नॉर्थईस्ट भारत, देश के लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीमाओं में से एक को रिप्रेजेंट करता है। अपनी डीप रूटेड म्यूजिकल हैरिटेज और युवा, हाइली इंगेज्ड दर्शकों के साथ, यह रीजन इस सेक्टर की अगली ग्रोथ वेव को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखे रूप में तैयार है। बुकमायशो की थ्रोबैक 2024 रिपोर्ट ने बताया कि टियर-2 शहरों में लाइव इवेंट्स में 682% बढ़ावा हुआ है, जिसमें नॉर्थईस्ट इस परिवर्तन को लीड कर रहा है। इस गति को ध्यान में रखते हुए, बुकमायशो ने इस साल असम सरकार के साथ एक ऐतिहासिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया हैं, ताकि राज्य के लाइव एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम का निर्माण और विस्तार किया जा सके।
गुवाहाटी में होने वाला पोस्ट मेलोन का आने वाला शो , जो भारत में उनका केवल एकमात्र परफॉर्मेंस होगा, इस साझेदारी का पहला माइलस्टोन बनेगा और क्षेत्र के लाइव एंटरटेनमेंट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज करेगा।
नमन पुगालिया, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, लाइव इवेंट्स, बुकमायशो, ने कहा –
“पोस्ट मेलोन कंटेम्पररी ग्लोबल म्यूज़िक के बेस्ट रिप्रेज़ेंटेटिव हैं। उनकी यूनिक साउंड और पर्सोना पूरी वर्ल्ड में मिलियंस फैंस से कनेक्ट करता है। उन्हें एक्सक्लूसिवली गुवाहाटी लाना नॉर्थईस्ट के लाइव म्यूज़िक के लिए एक न्यू चैप्टर की शुरुआत है। यहां के लोग लंबे समय से पैशनेट और डिसर्निंग फैनबेस के रूप में जाने जाते हैं। पोस्ट मेलोन जैसा आर्टिस्ट यहां लाकर हम न सिर्फ फैंस के लिए एक लैंडमार्क मोमेंट बना रहे हैं बल्कि गुवाहाटी को वर्ल्ड-क्लास म्यूज़िक डेस्टिनेशन के रूप में पेश कर रहे हैं। यह हमारी लॉन्ग-टर्म विज़न का हिस्सा है जहां लाइव एंटरटेनमेंट कल्चरल ब्रिज और इकोनॉमिक ड्राइवर बनकर असम को ग्लोबल लाइव म्यूज़िक मैप पर स्थापित करेगा।”
पद्मपाणी बोरा, मैनेजिंग डायरेक्टर, असम टूरिज़्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ATDC), ने कहा –
“असम हमेशा से ही बायोडायवर्सिटी, हेरिटेज, म्यूज़िक और कल्चर से भरपूर, एक प्रिफर्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। स्टेट के ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के विज़नरी लीडरशिप में, असम ने हाल ही में कॉन्सर्ट टूरिज़्म पॉलिसी के ज़रिए कॉन्सर्ट टूरिज़्म की नई शुरुआत की है, जिससे टूरिज़्म में ग्रोथ और रीज़न की इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा। इस दिशा में एक लैंडमार्क इनिशिएटिव के रूप में हम वर्ल्ड-सेलिब्रेटेड आर्टिस्ट पोस्ट मेलोन का इंडिया में उनके फर्स्ट और ओनली शो के लिए गर्व से वेलकम करते हैं। यह प्रोग्राम इंडिया के लाइव एंटरटेनमेंट लैंडस्केप के रैपिड एक्सपैंशन का एविडेंस है, जिसमें असम इम्पोर्टेंट कंट्रीब्यूटर बन रहा है। बुकमायशो के साथ हमारी पार्टनरशिप से हम ऐसे और कई माइलस्टोन क्रिएट करने की उम्मीद रखते हैं, जो असम की स्पिरिट का सेलिब्रेशन करेंगे और वर्ल्ड को हमारे दरवाज़ों तक लाएंगे।”
अपने डेब्यू सोलो हेडलाइन शो के साथ, पोस्ट मेलोन इंडिया में ग्लोबल टूरिंग की एक नई स्टोरी शुरू करने जा रहे हैं। यह गुवाहाटी कॉन्सर्ट नॉर्थईस्ट ही नहीं बल्कि पूरे नेशन के लिए हिस्टोरिक साबित होगा, और असम को इंटरनेशनल परफॉर्मर्स के लिए एक नए वाइब्रेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।





