राष्ट्रीय

बिना रुके कटेगा टोल! देश का पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा इस राज्य में बनकर हुआ तैयार, 2 फरवरी से शुरू होगा ट्रायल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  • केंद्र सरकार हाईवे यात्रा को तेज, स्मार्ट और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है।
    गुजरात में देश का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसका ट्रायल 2 फरवरी से शुरू किया जाएगा।
  • अब हाईवे पर सफर करते वक्त टोल प्लाजा देखकर ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • न लंबी कतारें, न रुकने की झंझट और न ही समय की बर्बादी।
  • देश में टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात में भारत का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल प्लाजा तैयार हो गया है।
    यह नया बैरियर-फ्री टोल प्लाजा गुजरात के सूरत जिले के कामरेज क्षेत्र में स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर लगाया गया है। यह मौजूदा टोल सिस्टम की जगह लेगा, जहां अभी तक वाहनों को रुककर टोल देना पड़ता था।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close