बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित-यह सम्मान न केवल बिजनौर जनपद, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र के लिए भी गौरव-डॉ तारीक़ ज़की-(आईरा)
बिजनौर की डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसआईआर (SIR) में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी और प्रभावी बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की मान्यता है। जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में एसआईआर के तहत मतदाता सूची की शुद्धता, जागरूकता अभियानों और प्रशासनिक समन्वय को नई मजबूती मिली, जिसकी सराहना राष्ट्रीय मंच पर हुई।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क परिवार की ओर से जिलाधिकारी जसजीत कौर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वही आईरा न्यूज़ नेटवर्क ,व आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन,के राष्ट्रीय चैयरमैन डॉ तारीक़ ज़की ने कहा कि यह सम्मान न केवल बिजनौर जनपद, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क






