काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बार एसो. काशीपुर मे चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, चुनाव होंगे 24 को, प्रत्याशियों की सरगरमियाँ तेज़

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,, बार एसोसिएशन काशीपुर के चुनाव आगामी 24 दिसंबर को संपन्न होंगे। नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बेहद तेज हो चली हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो, जबकि सचिव के लिए तीन अधिवक्ता जोशो-खरोश के साथ चुनाव मैदान में आ डटे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गोपाल कृष्ण ने बताया कि एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सात पदों के लिए 19 दावेदारों ने नामांकन किया है। जबकि कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन किया है। किसी भी दावेदार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई है। 24 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक मतदान होगा, तदुपरांत दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज निगोतिया ने बताया कि अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव के लिए तीन, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए तीन-तीन, आय-व्यय निरीक्षक के लिए दो, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंद्रह दावेदारों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष के लिए गिरजेश खुल्बे व मनीष कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष के लिए विधुशेखर शर्मा, मुस्तफा मलिक, विष्णु भटनागर व शरद कुमार, सचिव के लिए यशवंत सिंह चौहान, अनूप शर्मा व संजय मेहंदीरत्ता, संयुक्त सचिव के लिए अंकित चौधरी, अरविंद शर्मा व महेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद चौैहान, बीसी नौटियाल व देवेंद्र कुमार पाल, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राकेश कुमार प्रजापति व सोहन सिंह नेगी और आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा व धर्मेंद्र सैनी दावेदार हैं। जबकि कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए राजेश कुमार समेत 15 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इधर, नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बेहद तेज हो चली हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close