अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

बबूल के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


चौबेपुर /वाराणसी
कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह काले और सफ़ेद रंग का चेकदार शर्ट तथा जींस पहने हुए था। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।घटना की सूचना चौबेपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ली । प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button