वाराणसी/उत्तरप्रदेश

फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात – डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” के पहल पर फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है | डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए 6 सितंबर 2024 को फेफना जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया गया था | केन्द्रीय रेल मंत्री ने उक्त पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है |

इस अवसर पर डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता रहेगा फेफना जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव का निर्णय इसका उदाहरण है |

आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति मैं बताया कि स्वीकृत ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है 15083 /15084 छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस,15231/15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस |

आयुष मंत्री डॉ दयालु ने कहा कि इन ट्रेनों के फेफना जंक्शन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों,व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close