मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: किशनी SDM ने दो लेखपालों को किया निलंबित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: किशनी SDM ने दो लेखपालों को किया निलंबित

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी – जनपद मैनपुरी की तहसील किशनी में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम गोपाल शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। जांच में कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री के दौरान किसानों के अभिलेखों के सत्यापन और डेटा फीडिंग में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कराई। जांच में लेखपाल अर्चना यादव और पुष्पेंद्र शाक्य की कार्यप्रणाली में स्पष्ट लापरवाही सामने आई। इसके बाद एसडीएम ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मच गई है। प्रशासन का कहना है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close