बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
प्रेम प्रसंग बना मौत का सौदा — वीडियो कांड ने ली जान!

💔 प्रेम प्रसंग बना मौत का सौदा — वीडियो कांड ने ली जान!
बिजनौर।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के झलरा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में उलझी एक युवती ने बदनामी के डर से अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी संग निजी पलों में थी, तभी गांव के कुछ शरारती तत्वों ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। वीडियो फैलने और समाज में इज्जत मिट्टी होने के डर से युवती ने फांसी लगा ली।
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो बनाने वाले दोषियों की तलाश तेज कर दी गई है।





