उत्तराखंड

प्रताड़ना की शिकार महिला ने एस एस पी कार्यालय पहुंच कर की खुद को आग लगाने की कोशिश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। महिला अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई थी और आत्मदाह करने की बात कह रही थी।महिला की हरकत को देखते ही मौके पर मौजूद पुलिस और खुफिया कर्मी हरकत में आ गए। तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसे सुरक्षित रूप से काबू में लिया। इसके बाद महिला को सीधे एसपी सिटी के समक्ष पेश किया गया।महिला की पहचान आवास विकास निवासी राज बाला जैन के रूप में हुई है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के सामने पेश किए जाने पर राज बाला जैन ने अपनी पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि उसके साथ उसके देवर का परिवार लगभग 28 वर्षों तक रहा। इसके बाद देवर के परिवार ने जयनगर दिनेशपुर और ट्रांजिट कैंप के आनंद विहार क्षेत्र में अपने-अपने मकान बना लिए।राज बाला ने आरोप लगाया कि करीब तीन वर्ष पहले उसका देवर परिवार के साथ रहने के लिए आनंद विहार कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप चला गया था। अब उसका देवर उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबाव बना रहा है। इसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है, जो अब न्यायालय तक पहुंच चुका है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।राज बाला जैन ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है और इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह एसएसपी कार्यालय आत्मदाह की मंशा से पहुंची थी। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी बात सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close