काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पेपर लीक मामले में महिला कांग्रेस ने फूका भाजपा सरकार का पुतला

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,महाराणा प्रताप चौक पर काशीपुर कांग्रेस जनों द्वारा उत्तराखंड में UKSSC पेपर लीक होने एवं देवभूमि के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारो की सरकार है, जो उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं उस सरकार की छवि को धूमिल करती हैं, जो कानून बनाकर व्यवस्था को बेहतर करने का दावा करती है। जो सरकार पेपर लीक रोकने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में युवाओं के भविष्य का क्या होगा। इस दौरान पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, इंदुमान, संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी,जय सिंह गौतम, राजू छीना अफसर अली शिवम उपाध्याय, प्रदीप जोशी, मनोज अग्रवाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रवि पपने, राकेश भगत, तरुण लोहनी, सरित चतुर्वेदी,महेंद्र लोहिया, मीनू गुप्ता, पूजा सिंह, शाह आलम ,अफसर अली आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close