पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस

प्रदीप कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित,कैलाश नाथ शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री बने ए.के.पाठक, मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर पद की दिलाई शपथ और दी शुभकामनाएं
वाराणसी :- श्रमिक संघ के आउटडोर कार्यालय के प्रांगण वाराणसी में 14 फ़रवरी शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने वार्षिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस समारोह काफी उत्साह एवं धूमधाम से मनाया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण तथा विशिष्ट अतिथि भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के सहायक महासचिव मुन्नीलाल गुप्ता एवं मुख्य वक्ता भानु प्रकाश नारायण सूचना एवं प्रसारण मंत्री,केन्द्रीय संगठन सत्य प्रकाश सिंह सदस्य केंद्रीय संगठन के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
तत्पश्चात ए.के.पाठक ने गणेश वंदना की और समारोह में आए अतिथियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर के सम्मानित किया गया | मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा एसोसिएशन के उद्देश्य सहित शाखाओं के सक्रियता की प्रशंसा की |
कार्यकारिणी समिति में लिए गए निर्णयानुसार नये प्रबंध समिति के चुनाव को वार्षिक अधिवेशन में अनुमोदित किया गया जिसमें प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पुनः निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए इनके साथ कैलाश नाथ शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजीव श्रीवास्तव व खुर्शीद अहमद उपाध्यक्ष,ए.के.पाठक मंडल मंत्री, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष,अनूप कुमार मुखर्जी कार्यालय मंत्री,महफूज खान संगठन मंत्री,अजहर सगीर खान सूचना व प्रसारण मंत्री तथा फिरोज अहमद,फैयाज अनवर,कलाम अली खान मुकेश कुमार बाली सांस्कृतिक मंत्री चुने गए | सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को समारोह के मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर पद की शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दी | कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यो को भी सम्मानित किया गया | अतिथियो ने एसोसिएशन के चतुर्दिक विकास पर प्रकाश डाला तथा सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने की अपील की | तथा समारोह में आए हुए सभी पदाधिकारी गणों ने इन पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी | मंडलाधीन शाखाओं से आए हुए पदाधिकारी एवं सदस्यो ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की |
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कलाम अली खान फैयाज अहमद मुकेश कुमार बाली फिरोज अनवर इन कलाकारों ने एक से एक गीत व गजल सुना करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया और काफी वाहवाही लूटी तथा मेहमान कलाकार कुमार सौरभ ऋषभ श्रीवास्तव ने अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी | धन्यवाद ज्ञापन राजीव श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया ||























