उत्तराखंड

पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग, अभिरक्षा मे वांटेड अपराधी विनय त्यागी गोलियां लगने से गंभीर घायल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

लक्सर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,हरिद्वार जनपद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाए जा रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी को दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार रुड़की पुलिस विनय त्यागी को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद पुलिस घायल आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट, डकैती सहित 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। घायल आरोपी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या घायल आरोपी का संबंध कुख्यात सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close