ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पुलिस ने धर दबोचा फर्जी मुन्ना भाई एमबीबीएस डॉक्टर,80 लाख रुपए देकर खरीदी थी फर्जी डिग्री कागजों के आधार पर चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार

स्वास्थ विभाग ने लिखाई रिपोर्ट, पुलिस ने धर दबोचा फर्जी मुन्ना भाई एमबीबीएस डॉक्टर, 80 लाख रुपए देकर खरीदी थी एमबीबीएस की फर्जी डिग्री
केवल कागजों के आधार पर चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर

– उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त जिले में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किये है कि जनपद में कोई भी फर्जी चिकित्सालय, पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रजिस्टर और एमबीबीएस डॉक्टर के बिना संचालित नहीं करेगा ऐसा करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए जिसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मैनपुरी में फर्जी तरीके से संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगातार छापामार कार्रवाई करते हुए नजर आ रही हैं । इसके बावजूद भी मैनपुरी में ऐसे अस्पताल और अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी सेंटर केवल एमबीबीएस चिकित्सकों कि कागजों पर संचालित किये जा रहे हैं जबकि इन सेंटरो पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिलता है ।
स्वास्थ्य विभाग में मैनपुरी निवासी बृजनंदन राजपूत ने शिकायत की थी की राज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक फर्जी एमबीबीएस चिकित्सक सेवाएं दे रहा है। जिसके चलते नोडल अधिकारी एसीएमओ सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित संचालित किया जा रहा राज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मार कार्रवाई की तो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मौजूद फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर सुभाष चंद्र से नोडल अधिकारी ने संबंधित पूछताछ की जिसमें एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया जिसकी शैक्षिक योग्यता एवं डिग्री का सत्यापन किया गया तो वह फर्जी साबित हुआ इस संबंध में नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आरोपी सुभाष चंद्र पुत्र ब्रह्मानंद के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने फर्जी एमबीबीएस की डिग्री धारक मुन्नाभाई MBBS को गिरफ्तार कर लिया है वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है बताया जाता है आरोपी सुभाष चंद्र पुत्र ब्रह्मानंद मकान नंबर 192 कुढ़ना शामली का रहने वाला है
इस संबंध में फर्जी एमबीबीएस मुन्ना भाई सुभाष चंद्र जानकारी देते हुए बताया कि उसने यह डिग्री 80 लाख में खरीदी है

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close