वाराणसी/उत्तरप्रदेश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था की व्यवहारिक स्थिति, ट्रैफिक फ्लो, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन तथा आमजन को हो रही असुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया ।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:-
- कज्जाकपुरा क्रॉसिंग
• कज्जाकपुरा क्रॉसिंग पर सुगम यातायात संचालन हेतु लागू की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया ।
• यातायात बाधित होने वाले बिंदुओं, अनधिकृत कट एवं गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ।
• संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। - चौकाघाट क्षेत्र
• चौकाघाट क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा की पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
• यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि पार्किंग व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए अनधिकृत पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। - पाण्डेयपुर चौराहा
• पाण्डेयपुर चौराहे पर यातायात के दबाव को देखते हुए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।
• चौराहे पर ट्रैफिक फ्लो को सुचारु बनाए रखने हेतु बैरिकेडिंग, लेन मैनेजमेंट एवं पुलिस बल की तैनाती को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।
• पीक आवर्स के दौरान विशेष सतर्कता बरतने एवं जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए । - स्थानीय यातायात व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुपालन
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि शहर में सुगम यातायात हेतु जो भी स्थानीय यातायात व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, उनका प्रभावी, सतत एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
• यह भी कहा गया कि सभी व्यवस्थाओं का मूल उद्देश्य आमजन को सुविधा प्रदान करना है, अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। - निरंतर निगरानी एवं समन्वय
• यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
• आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने एवं फील्ड स्तर पर त्वरित निर्णय लेने पर बल दिया गया। - आमजन से अपील
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लागू की गई सभी यातायात व्यवस्थाओं एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।
• गलत दिशा में वाहन न चलाएं, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे यातायात सुधार प्रयासों में सहयोग प्रदान करें, जिससे शहर में सभी के लिए सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। आज दिनांक 17.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का भ्रमण कर विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात की व्यवहारिक स्थिति, ट्रैफिक फ्लो, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन तथा आमजन को होने वाली असुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। कज्जाकपुरा क्रॉसिंग पर लागू व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अनधिकृत कट, गलत दिशा में चलने वाले वाहनों एवं यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। चौकाघाट क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर अनधिकृत पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पाण्डेयपुर चौराहे पर यातायात के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए बैरिकेडिंग, लेन मैनेजमेंट एवं पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने तथा पीक आवर्स के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि सुगम यातायात हेतु लागू की जा रही सभी स्थानीय व्यवस्थाओं का प्रभावी, सतत एवं शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही यातायात एवं स्थानीय पुलिस को आपसी समन्वय के साथ निरंतर मॉनिटरिंग कर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए तथा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों एवं व्यवस्थाओं का पूर्ण पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे शहर में सभी के लिए सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सोमवीर सिंह सिरोही सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





