पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए; सैनिक सम्मेलन भी आयोजित

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए; सैनिक सम्मेलन भी आयोजित
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
मैनपुरी पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में सख्त रुख अपनाते हुए लम्बित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जन शिकायतों और महिला संबंधी अपराधों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी के उपरांत, सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया और उनके कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।





