
आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल स्विचब्लेड यानी बटन से खुलने वाले चाकू को ऑनलाइन मंगाया था।
आरोपियों ने यह चाकू क्विक कॉमर्स डिलीवरी ऐप Blinkit से मंगाया था।। इस पर दिल्ली पुलिस ने बटनदार चाकू की आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज कर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी
पुलिस ने बताया कि जब हत्याओं के आरोपियों को हिरासत में लिया गया, तो पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि इन हथियारों को उन्होंने ब्लिंकिट से ऑर्डर किया था। बटनदार चाकू जैसे प्रतिबंधित हथियारों की बिक्री और डिलीवरी कानूनन प्रतिबंधित है, लेकिन आरोप है कि इन्हें ऐप पर सामान्य किचन टूल्स की तरह लिस्ट किया गया था।
संदेह की पुष्टि के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर टेस्ट ऑर्डर किया। इसके दौरान भी बटन वाला चाकू डिलीवर हुआ, जिससे प्रारंभिक तौर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस टीमों ने दिल्ली के कई डार्क स्टोर्स और वेयरहाउसपर छापेमारी की, जहां से कई दर्जन बटन वाले चाकू बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये हथियार किस सप्लायर द्वारा भेजे गए और इन पर कितने ऑर्डर पूरे किए गए।
























