काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पत्नी का ग़म और ससुरालियो का सितम सेह ना सका युवक, फांसी लगा कर दे दी जान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,पत्नी की मौत का गम सहन ना हुआ तो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आईटीआई थाना क्षेत्र के मंगल बाजार, कुंडेश्वरा में रहने वाले नेम सिंह पुत्र नौबतराम का शव आज सुबह पुलिस ने उसके बंद घर से बरामद किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें नेम सिंह ने ससुरालियों को पत्नी और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक करीब आठ साल पहले नेम सिंह (32) की शादी उत्तर प्रदेश निवासी प्रीति से हुई थी। बीते 24 अगस्त को प्रीति की मायके में जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही नेम सिंह मानसिक तनाव में था और अपना घर बंद कर गांव में ही रहने वाली दो बहनों में से एक के घर तीन बच्चों संग रह रहा था। बुधवार देर रात वह अपने बंद पड़े घर में गया और पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आज सुबह उसके दिखाई न देने पर दोनों बहनें तलाशती हुईं उसके घर पहुंचीं तो उसका शव कमरे में लटका मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close