खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धामपुर हुसैनपुर की घटना के खुलासे और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग तेज-स्थाई अतिक्रमण पर जल्द होंगे नोटिस जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर हुसैनपुर की घटना के खुलासे और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग तेज-स्थाई अतिक्रमण पर जल्द होंगे नोटिस जारी

धामपुर (बिजनौर)।
ग्राम धामपुर हुसैनपुर में हाल ही में हुई घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन मामले के खुलासे को लेकर स्थानीय स्तर पर आवाज़ें तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


इसी क्रम में संघ के जिला कार्यवाह के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना पर चर्चा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
बैठक में ग्राम की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर उसे जल्द कब्जामुक्त कराया जाए, जिससे सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो इस मामले को उच्च अधिकारियों तक उठाया जाएगा।
वहीं ग्राम पंचायत के लेखपाल ने बताया कि सरकारी भूमि की पैमाइश कर ली गई है। जो अस्थायी अतिक्रमण था उसे हटवा दिया गया है, जबकि स्थायी अतिक्रमण के मामलों में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button