धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
धामपुर विकासखंड के निंदरु खास में चुनावी हलचल-युवा आसिफ बने वोटरों की “दिल की धड़कन”

धामपुर विकासखंड के निंदरु खास में चुनावी हलचल –
युवा आसिफ बने वोटरों की “दिल की धड़कन”
धामपुर। ग्राम पंचायत चुनावों की आहट सुनते ही निंदरु खास में माहौल गरमा चुका है। इस बार चर्चा में हैं युवा प्रत्याशी मौ0 आसिफ, जिन्हें गाँव के लोग अब “विकास का नया ठेकेदार” कहने लगे हैं।
मौ0 आसिफ ने चुटकी लेते हुए कहा – “गाँव वाले अब खोखले वादों की दाल नहीं गलाते, उन्हें चाहिए सच्चा विकास।”
इधर पूर्व प्रधान की गाड़ी आरोपों के गड्ढों में फँसी पड़ी है। नतीजा ये कि उनकी “लोकप्रियता की बैटरी” डाउन होती नज़र आ रही है।
गाँव के नुक्कड़-चौराहों पर तो चर्चा यही है –
👉 “साफ-सुथरी छवि और नई सोच के साथ इस बार प्रधान की कुर्सी पर आसिफ ही दिखेंगे।”
अब देखना ये है कि जनता का प्यार आसिफ को “ग्राम सरकार” की कुर्सी तक पहुँचाता है या फिर पुराने खिलाड़ी कोई नया पैंतरा दिखा देंगे।





