काशीपुर-उत्तराखण्ड़

देवर ने की भाभी से मारपीट और बदसलूकी,तो पुलिस ने किया केस दर्ज

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,काशीपुर में एक महिला ने देवर पर बुरी नियत रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की और विरोध पर मारपीट के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बरखेड़ी निवासी कृष्णा कौर पत्नी अमन ने कहा है कि 31 जुलाई 2024 की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर देवर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और गले से पकड़कर सूट फाड़ दिया।
आरोपी हरविन्दर ने गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने दहेज में मिला उसका सामान भी तोड़-फोड़ दिया। शोर मचाने पर वहां आए लोगों ने उसे बचाया। बाद में जब उसके पति अमन घर पहुंचें तो हरविन्दर सिंह ने उनके साथ भी मारपीट की। इस समय वह अपने मायके हल्दुआ थारी, रामनगर में है। देवर उसे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close