वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना सिगरा पुलिस द्वारा 05 पाउच अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस मात्रा 180 ML/ पाउच व 60 देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 ml/ पाउच कुल-13 लीटर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चिक्कू राउत पुत्र शंकर राउत पता वार्ड नं0 11 जानकीस्थान नोनिया टोली थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र करीब 35 वर्ष को 05 पाउच अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस मात्रा 180 ML/ पाउच व 60 देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 ml/ पाउच कुल-13 लीटर के साथ सिटी ग्रैण्ड परेड कोठी कैंट के सामने थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में दिनांक 17/12/2025 को थाना सिगरा में मु0अ0सं0- 0478/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- 16.12.2025 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 01 व्यक्ति होटल सिटी ग्रैण्ड परेड कोठी कैंट के सामने एक प्लास्टिक का बोरा जिसका रंग नीला है में शराब लिया है, खड़ा है। उक्त सूचना पर विश्वास कर के थाना सिगरा पुलिस टीम मुखबिर के साथ होटल सिटी ग्रैण्ड परेड कोठी कैंट पहुँचे तभी मुखबिर खास ने दूर से ही बताया कि वह व्यक्ति जो काले रंग का जैकैट पहना है वह बोरा जिसका रंग नीला है जिसमें शराब लिया हुआ है । मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति की तरफ हम पुलिस वाले बढे और उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो व्यक्ति ने अपना नाम चिक्कू राउत पुत्र शंकर राउत पता वार्ड नं0 11 जानकी स्थान नोनिया टोली थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र करीब 35 वर्ष बताया । नीले रंग के बोरे के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि मेरे पास अंग्रेजी एवं देशी दोनों प्रकार की शराब है जिसको मैं बिहार ले जाकर मँहगें दामों में बेचता हूँ पकड़े जाने की डर से आप लोगो को देखकर नजरे चुराकर भागना चाहा कि लेकिन आप लोगो ने पकड़ लिया । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 17/12/2025 को थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0478/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
विवरण पूछतांछ -गिरफ्तारशुदा अभियुक्त चिक्कू राउत पुत्र शंकर राउत पता वार्ड नं0 11 जानकीस्थान नोनिया टोली थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार बताया नीले रंग के बोरे के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि मेरे पास अंग्रेजी शराब व देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 ml/ पाऊच कुल-13 लीटर है, जिसे बिहार राज्य में ले जाकर दोगुना दाम में बेंचता हूँ आप लोगों को देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहा था किन्तु पकड़ा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- चिक्कू राउत पुत्र शंकर राउत पता वार्ड नं0 11 जानकीस्थान नोनिया टोली थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र करीब 35 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- (मात्रा करीब 13 लीटर)
01) 05 अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइस मात्रा 180 ml पाउच ।
02) 60 देशी विन्डीज लाईम मात्रा 200 ml पाउच ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  2. उ0नि0 श्री कुमार गौरव सिंह चौ0प्र0 रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  3. म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  4. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  5. हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  6. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  7. हे0का0 बृजेश सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  8. हे0का0 प्रेम कुमार द्विवेदी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  9. का0 मंजीत गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  10. का0 जटाशंकर पाण्डेय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close