अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा ₹2,945/- नगद व 52 ताश के पत्तों की बरामदगी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। आज दिनांक 24.02.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट बाउंड्री के पास ग्राम जगदीशपुर के निकट जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹900/- तथा मालफड़ के ₹2,045/- सहित कुल ₹2,945/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–62/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् हैः–

  1. अमर देव पुत्र रामलाल, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम प्रसादपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।
  2. अरविन्द पुत्र स्व0 लालजी, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम मंगारी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
  3. दिलीप पुत्र लालजी राम, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close