वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना चोलापुर पुलिस व एसओजी वाराणसी की संयुक्त टीम की तत्परता से थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैथोर में अज्ञात महिला की हत्या की घटना का त्वरित अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रोहित मौर्या की रिपोर्ट

श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, हत्या/लूट की घटनाओ के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर व एसओजी कमि० वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलास व मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 496/2025 धारा 103, 238 बी0एन0एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी का सफल अनावरण करते हुए घटना उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा पुत्र नरमा मिश्रा निवासी ग्राम सोनबरसा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 22.12.2025 समय 11.10 बजे महमूदपुर मोड़ थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मफलर, सीमेंटेड ईट तथा एक अदद मोबाइल फोन व आटो बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण –

कल दिनांक 21.12.2025 को थाना चोलापुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कैथोर अन्तर्गत एक 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है जिसका सिर ईट या पत्थर से कुचल दिया गया है उक्त सम्बन्ध में ग्राम प्रधान मोहनदासपुर द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना चोलापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष चोलापुर द्वारा संपादित की जा रही है।

पछताछ का विवरण –

अभियुक्त प्रदीप मिश्रा से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मेरी शादी लक्ष्मी मिश्रा के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। मुझे शक था कि मेरी पत्नी का किसी और से सम्बन्ध है व उससे बात करती थी मेरे मना करने पर मुझसे झगड़ा करती थी। पिछले कुछ दिनों से मेरी पत्नी काफी लड़ाई झगड़ा कर रही थी, में काफी परेशान

हो गया था, बस इसी खुन्नस में मेरे दिमाग में अपनी पत्नी को मारने का इरादा बन गया।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close