बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिन पूर्व नहर में कूदी किशोरी को बचाने वाले दोनों सिपाही सम्मानित

तीन दिन पूर्व नहर में कूदी किशोरी को बचाने वाले दोनों सिपाही सम्मानित
- यूपी 112 मुख्यालय व एसपी द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र
स्योहारा। तीन दिन पूर्व नहर में आत्महत्या के इरादे से कूदी एक किशोरी को डायल 112 पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुये किशोरी को सकुशल बचाने पर डायल 112 मुख्यालय व एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार की शाम ताजपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने परिजनों की डांट से गुस्सा होने के कारण रवाना शिकारपुर के सामने नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया था। राहगीर की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी संख्या 2451 पर तैनात सिपाही भूपेन्द्र कुमार व चालक सिपाही अजीत कुमार ने तत्परता दिखाते हुये किशोरी को नहर से बाहर निकाल कर सीएचसी भर्ती करा दिया था। बाद में किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। दोनों सिपाहियों द्वारा सराहनीय कार्य करने पर यूपी 112 मुख्यालय द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र एसपी नीरज जादौन द्वारा देकर सम्मानित किया गया।




























