बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

तलवार लहराता स्कार्पियो सवार, गांव में फैली दहशत – वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग न्यूज़ @ बिजनौर

तलवार लहराता स्कार्पियो सवार, गांव में फैली दहशत – वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिजनौर।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगीना देहात क्षेत्र के किशनपुर आवला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में नंगी तलवार लेकर स्कार्पियो से उतरा और ग्रामीणों को धमकाने लगा। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

📌 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close