उत्तराखंड

तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना कर लाखों की लूट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

किच्छा / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, यहाँ हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा में देर रात बदमाशों ने नरेश प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति के घर धावा बोल दिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने घर से 87 हजार रुपये नकद, अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन लूट लिए।इतना ही नहीं, बदमाशों ने नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी से उनके पहने हुए गहने भी उतरवा लिए और फरार हो गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पीड़ित परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 20 मिनट बाद, परिवार ने खिड़की में लगे जाल को तोड़कर खुद को बाहर निकाला और रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नरेश प्रजापति के घर के पास स्थित बुद्धि सेन के किराएदार के मकान का ताला तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया। इसके साथ ही ग्राम बरी में शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक भी बदमाश लेकर फरार हो गए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं फोरेंसिक साइंस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close