डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में अंतर- विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने शॉल तथा स्मृति चिन्ह एवं डीन विज्ञान संकाय डॉ ज्योति सिंह ने बुके देकर प्रोफेसर श्रीवास्तव को किया सम्मानित ||
वाराणसी :- डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय में विज्ञान दिवस के अवसर पर अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों, पोस्टर,मॉडल तथा स्पीच के अंतर्गत आयोजित की गई थी जो इस वर्ष विज्ञान दिवस की थीम पर आधारित थी | प्रतियोगिता का शुभारंभ दीपप्रज्वलन तदुपरांत कुलगीत तथा सरस्वती वंदना से किया गया | इस अवसर पर आईआईटी बीएचयू से प्रोफेसर प्रदीप श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे | प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने शॉल तथा स्मृति चिन्ह एवं डीन विज्ञान संकाय डॉ ज्योति सिंह ने बुके देकर प्रोफेसर श्रीवास्तव को सम्मानित किया |
प्राचार्य डॉ आनंद सिंह ने अपने संबोधन में ब्रह्मांड की उत्पत्ति,भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा तथा देश में विज्ञान की हो रही प्रगति पर विस्तार से चर्चा की | प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा किया गया प्रदर्शन छात्रों के मेहनत के साथ-साथ अध्यापकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है उन्होंने कहा कि विज्ञान के बिना देश का विकास सम्भव नही है विकास के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये होनहार छात्र आगे बढ़ेगे तथा क्षेत्र व देश का विकास करेंगे |
प्रोफेसर प्रदीप श्रीवास्तव ने बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी | प्रतियोगिता में अतुलानंद तथा यू.पी.कॉलेज वाराणसी के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अल्का वर्मा द्वारा किया गया ||
























