डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, अपराधियों में खौफ, जनता के लिए ममता

वाराणसी गोमती जोन की कमान संभालते ही नवागत डीसीपी नीतू काद्दयान , (जिन्हें क्षेत्र में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है वाराणसी की जनता मात्र एक हीं आईपीएस ), पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्होंने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’का आगाज किया है। इस अभियान के तहत लेडी सिंघम ने जोन के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग और गश्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
अपराधियों को सख्त चेतावनी* डीसीपी नीतू काद्दयान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि गोमती जोन में कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद है।
⏭️जनता से प्रेम और सहयोग की अपील* सख्ती के साथ-साथ नीतू काद्दयान ने पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने रखा है।
जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पुलिस
⏭️ आम नागरिकों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
⏭️क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता का विश्वास जीतें।
जब से उन्होंने पदभार ग्रहण किया है, गोमती जोन में पुलिसिंग का एक नया स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।


















