ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

डिंपल यादव को दूसरी बार फिर मैनपुरी की जनता ने पहनाया ताज, भाजपा फिर निराश

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

डिंपल यादव को दूसरी बार फिर मैनपुरी की जनता ने पहनाया ताज, भाजपा फिर निराश

आयरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी- मैनपुरी के नवीन मंडी में मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई वहीं, बाहर राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जो गिनती की निगाहें भी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे। इसी बीच डिंपल यादव की जीत की घोषणा हुई।
मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर जनता ने डिंपल यादव को ही जीत की मोहर लगाई उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। बसपा भी यहां बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी।
मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें सपा, भाजपा और बसपा के अलावा छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में 5 प्रत्याशी शामिल थे। 7 मई को मतदान के बाद ही जनता के रुझान से ये बात साफ हो गई थी कि चुनाव सपा के पक्ष में है। मंगलवार को नवीन मंडी में मतों की गिनती हुई तो डिंपल यादव ने शुरू से ही बढ़त बनाई, जो अंत तक जारी रही।
वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के जयवीर सिंह रहे। सपा से डिंपल ने 2 लाख वोटों से जीत दर्ज की। वैसे तो बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन मुख्य मुकाबले से वे बाहर ही नजर आए। मुख्य मुकाबले में सपा और भाजपा ही रही। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की अगर बात करें तो वे जमानत भी नहीं बचा पाए।सपाइयों के खिले चेहरे, भाजपाइयों के मुरझाए सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सपा और भाजपा दोनों के ही कार्यकर्ता मंडी पहुंचे थे। दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतगणना के रुझानों से माहौल बदल गया। सपाइयों के चेहरे जहां खिले नजर आए तो वहीं भाजपाइयों के चेहरे मुरझाते रहे। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने 27वें राउंड में बाहर आकर मौजूद लोगों से जीत होने पर खुशी जताई।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close