वाराणसी/उत्तरप्रदेश

टाटा पावर सोलर ने वाराणसी में एक किलोवाट सोलर सिस्टम का किया शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

ग्रामीण ग्राहकों ने एक किलोवाट सोलर को किया पसंद

एक किलोवाट सोलर सिस्टम कम निवेश में बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत करता है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का एक प्रभावी माध्यम है- शिवलाल यादव

वाराणसी । टाटा पावर सोलर के एक किलोवाट सोलर पावर जनरेशन (एसपीजी )सिस्टम का शुभारंभ 17 जनवरी शनिवार को वाराणसी में कैंटोनमेन्ट क्षेत्र स्थित एक होटल में एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा पावर सोलर के अधिकृत चैनल पार्टनर हाईटेक इलेक्ट्रो पावर के डायरेक्टर अनल सिंह के द्वारा किया गया | कार्यक्रम के आयोजक अनल सिंह ने उपस्थित ग्राहकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीवाई) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार इस योजना के माध्यम से ग्राहक सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर सोलर सिस्टम को और अधिक किफायती बना सकते हैं उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है |

इस अवसर पर यूपी रीजनल हेड शिवलाल यादव एवं यूपी मार्केटिंग हेड हिमांशु राय की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक आमंत्रित किए गए जिन्हें वास्तव में एक किलोवाट एसपीजी सोलर सिस्टम की आवश्यकता है और जो अपने घरों एवं छोटे प्रतिष्ठानों के लिए ऊर्जा बचत का समाधान तलाश रहे हैं |

अपने संबोधन में टाटा पावर के यूपी रिजनल हेड शिवलाल यादव ने एक किलोवाट सोलर सिस्टम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सिस्टम कम निवेश में बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत करता है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का एक प्रभावी माध्यम है उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे इस सिस्टम का उपयोग कर ऊर्जा संरक्षण में योगदान दें | वहीं हिमांशु राय ने बताया कि यह सिस्टम टाटा पावर सोलर की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत सौर ऊर्जा को आम उपभोक्ताओं तक सरत और किफायती रूप में पहुंचाया जा रहा है यह सिस्टम सीमित स्थान में भी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है और पहली बार सोलर अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त है |

कार्यक्रम में मौजूद ग्राहकों ने इस पहल की सराहना की और सोलर सिस्टम को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई | यह आयोजन वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close