वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जीआरपी के स्पेक्टर श्री रजोल नागर द्वारा चलाया गया अभियान में पकड़ा गया शातिर मोबाईल चोर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आज दिनांक 06/12/2025 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश मोदक महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 रामनरायण शुक्ला चौकी प्रभारी जीआरपी बाबतपुर, उ0नि0 राजबहादुर यादव व का0 उमेश यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व आरपीएफ के का0 विरेन्द्र कुमार, तथा आरपीएफ सीआईबी के स0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह एवं का0 कर्मवीर के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु व रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वाछिंत/वारण्टी के दौरान आज दिनांक 06.12.2025 को समय 12.09 बजे प्लेटफार्म नं0 02/03 काशी छोर पानी टोटी के पास से एक नफर अभियुक्त आविद कमाल पुत्र स्व0 मुनौव्वर अली नि0 मोहल्ला जमालपुरा थाना दक्षिण टोला जिला मऊ उम्र-21 वर्ष। जिससे जामा तलाशी ली गयी तो उसके पैण्ट के दाहिनी जेब से एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी जिसका IMEI NO 862310072623101 जो सम्बन्धित मु0अ0सं0 237/25 धारा 305(सी)/ 317(2) BNS व बायें जेब से सैमसंग कम्पनी जिसका IMEI NO 354819092546774/36 जो सम्बन्धित मु0अ0सं0 247/25 धारा 305(सी) BNS के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
अनावरित अभियोग-
(1)मु0अ0सं0 237/2025 धारा 305(सी)/ 317(2) BNS
(2) मु0अ0सं0 247/2025 धारा 305(सी)/317(2) BNS
अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से बरामदगी- दो अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी जिसका IMEI NO 862310072623101 व सैमसंग कम्पनी जिसका IMEI NO 354819092546774/36 बिना सिम
कुल कीमती -50000/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  2. उ0नि0 रामनरायण शुक्ला थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  3. उ0नि0 राजबहादुर यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी।
  4. का0 उमेश यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  5. का0 विरेन्द्र कुमार, RPF POST BSB
  6. स0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह RPF CIB BSB
  7. का0 कर्मवीर RPF CIB BSB
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close