बिहार
जिलाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूली बच्चों को किया पुरस्कृत

जमुई से विजय कुमार कि रिपोर्ट
जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22.12.2025 को किया गया था। यह आयोजन जल-जीवन-हरियाली अभियान, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जल संरक्षण, जल संचयन, स्वच्छ जल के महत्व तथा भावी पीढ़ी के लिए जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईशा कुमारी (+2 जनता उच्च विद्यालय, सतायन), द्वितीय स्थान राजू कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरिया) एवं तृतीय स्थान उच्च विद्यालय, दौलतपुर को प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन, भाoप्रoसेo ने मंगलवार को समाहरणालय अवस्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
मौके पर बच्चों को सम्मानित करने के लिए उप विकास आयुक्त जमुई श्री सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार, निदेशक,राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम,ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण,जमुई बलवन्त कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, VB-G RAM G के साथ-साथ शिक्षकों तथा अभिभावकों की उपस्थिति रही l





