धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
जहाँ कानून सोता है,वहाँ जाम छलकता है:धामपुर में अवैध शराब का साम्राज्य-स्टेशन से गली तक, हर जगह नशे का ‘फुल टिकट’
धामपुर में ‘ड्राई कानून’ सिर्फ कागजों में! हर गली में शराब, हर चौराहे पर नशा
धामपुर में कानून का राज नहीं, बल्कि शराब माफिया का दबदबा दिखाई दे रहा है। सरकारी अनुमति केवल तीन दुकानों तक सीमित है, लेकिन हकीकत में पूरा शहर अवैध शराब का बाजार बन चुका है। होटल, ढाबे और गुप्त ठिकानों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है—वह भी पुलिस-आबकारी की नाक के नीचे।
नतीजा यह है कि युवा नशे की गिरफ्त में हैं, परिवारों का जीना मुश्किल हो रहा है और शहर की कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?





