काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जल भराव से नाराज़ महिलाओ ने किया निगम का घेराव, मेयर को दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,वार्ड नं. 13 के निवासियों ने पार्षद पति पर बनी बनाई तोउ़ने से उनके घरों हुए जलभराव से रोषित होकर नगर निगम का घेराव कर मेयर से उन्हें न्याय दिलोन की मांग की।

आपको बता दें कि वार्ड नं. 13, कविनगर वासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उनके घरों में बरसाती पानी घुस गया। इस बात से गुस्साए वार्डवासियों ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड पार्षद व उसके पति पर उनकी बनी बनाई नाली तोड़ने का आरोप लगाते हुए मेयर दीपक बाली से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में वार्ड नं. 13 कविनगर दक्षिण के निवासियों ने कहा कि उनके घरों के चारों तरफ विगत कई वर्षाे से जलभराव हो रहा है जो कि करीब 100 मीटर लम्बा बड़ा क्षेत्र है। वर्तमान में उनके घरों के पास नवीन सड़क का निर्माण हो रहा है। जबकि सड़क से पूर्व 5 नालियों का निर्माण होना था जो नहीं किया गया, जिससे वहां पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।
ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव की समस्या हेतु माह अगस्त में नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों ने जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को नई सड़क से पूर्व 5 नालियों को सड़क क्रॉस करके निर्माण के आदेश दिये थे। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद नाली निर्माण हुआ पर दो दिन बाद ही पार्षद गुंजन प्रजापति के पति देव प्रजापति के कहने पर कुछ मौहल्लेवासियों ने नालियों को तोड़ दिया। इस बावत जब मुख्य नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया गया तब उनके द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ 3 सितम्बर को दोपहर स्थलीय निरीक्षण कर जेई एवं ठेकेदार को सड़क निर्माण से पूर्व नाली निर्माण का आदेश दिया था। लेकिन इस आदेश को ठेकेदार द्वारा पूर्ण न करके उसने सड़क निर्माण जारी रखा।

ज्ञापन में वार्डवासियों ने कहा कि विगत कई दिनों से प्रशासन के आदेश के बावजूद नाली निर्माण न करते उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने उनकी समस्या का जल्द समाधान कर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं भाजपा के कुमायूं संयोजक मनोज प्रजापति ने वार्डवासियों की उक्त समस्या को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि सड़क बनाने से पूर्व नाली निर्माण न होना पार्षद पति की हठधर्मिता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण न होने के चलते लोगों के घरों में दो से ढाई फिट तक पानी भर गया है। जलभराव की समस्या को लेकर आज वार्डवासियों ने एमएनए से मिलकर उनकी समस्या के समाधान की भी गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पार्षद पति ने बनाई गई उक्त नाली को तोड़ दिया जिससे वहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने निगम प्रशासन से ठोस समाधान निकालते हुए जल्द ही नाली निर्माण की मांग की।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close